Banka News: हाईवा से कुचलकर वृद्ध की मौत, विरोध में सड़क जाम
बांका, अगस्त 27 -- Banka News: धोरैया(बांका)संवाद सूत्र धोरैया पंजवारा स्टेट हाइवे के बेलडीहा के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मयंक कुमार सिंह उर्फ धर्मप्रकाश सिंह (60) बेलडीहा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बेलडीहा गांव के पास धोरैया पंजवारा स्टेट हाईवे को करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया। बताया जाता है कि मयंक कुमार सिंह बुधवार की शाम गांव के पास ही स्थित शिव मंदिर में होने वाले आरती में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पंजवारा की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार हाईवा उन्हे कुचलते हुए भाग निकला। वाहन का रफ्तार इतना तेज था कि मयंक सिंह को करीब 30 फीट तक घसीटता चला गया। मौके पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.