बांका, जुलाई 14 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। हल्की बारिश होते ही बांका शहर के कटोरिया रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड की स्थिति नारकीय हो जाती है। पूरे बस स्टैंड परिसर में कीचड़ और जलजमाव फैल जाने से यात्रियों, बस चालकों एवं परिचालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बसों तक पहुंचने के लिए लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाई होती है।बस चालकों का कहना है कि कीचड़ के कारण बसों की आवाजाही भी प्रभावित होती है और यात्रियों को चढ़ाने-उतारने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस स्टैंड में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। नगर परिषद द्वारा अब तक स्थायी समाधान नहीं किए जाने...