बांका, अगस्त 23 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका शहर के वार्ड संख्या 14 और 15 के बीच स्थित महावीर नगर रोड मोहल्ला हल्की बारिश में ही जलमग्न होने लगता है। नाला जाम रहने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है और कई बार प्रसिद्ध महावीर जी मंदिर परिसर में भी गंदा पानी प्रवेश कर जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित इस मोहल्ले की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन की ओर से नाले की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। जलजमाव के कारण मोहल्लेवासियों में नगर प्रशासन के प्रति आक्रोश है। लोगों ने तत्काल जाम नाले की सफाई कराने और जल निकासी की स...