Banka News: हल्की बारिश में कीचड़, तेज बारिश में पोखर बन जाता है विद्यालय परिसर
बांका, जुलाई 7 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। सरकार स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा और बेहतर आधारभूत सुविधाओं की बात कर रही है, लेकिन धोरैया प्रखंड अंतर्गत सिझत बलियास पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भतूआचक के बच्चों के लिए आज भी सबसे बड़ी चुनौती स्कूल तक पहुंचना है। एक से 12वीं तक संचालित इस विद्यालय में करीब 800 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश उनके लिए मुसीबत बन जाती है। हल्की बारिश होते ही विद्यालय परिसर कीचड़ से भर जाता है, जबकि मूसलाधार बारिश में पूरा परिसर पोखर का रूप ले लेता है। मुख्य प्रवेश मार्ग से लेकर कक्षाओं तक जाने वाले रास्तों पर पानी जमा हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर किसी तरह कक्षाओं तक पहुंचते हैं। कई बच्चों के जूते-चप्पल कीचड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.