Banka News: हर-हर महादेव के नारों से गूंजा जिला, भक्तिमय हुआ माहौल
बांका, अगस्त 17 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सावन के तीसरे सोमवार को जिलेभर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। साथ ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़श्रद्धालुओं की भीड़ एवं तैयारियां इस दौरान दिनभर रुक-रुक कर होती रही बारिश भी शिवभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। परिणामस्वरूप बारिश पर आस्था भारी पड़ी और श्रद्धालु भींगते हुए भी शिवालयों तक पहुंचे। जबकि सोमवारी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्थित शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुबह मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.