बांका, जुलाई 30 -- Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। सावन के पावन महीने के पहले दिन गुरुवार को सुबह से ही शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथ में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लिए श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के गढ़ीनाथ महादेव यंदिर, नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर ,कष्टहरनाथ महादेव मंदिर, संकट मोचन स्थित शिव मंदिर, वैदाचक सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना करते हुए विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : पहले सावन पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों ...