बांका, अक्टूबर 13 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना से जुड़े हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के घर रजौन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया । इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ उक्त कार्रवाई की। रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर के अनुसार रजौन थाना कांड संख्या 131/26,धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में तीन अभियुक्त लगातार फरार चल रहे हैं। इनमें सुजालकोरामा गांव निवासी परमेश्वरी राणा के पुत्र गौतम राणा, अर्जुन यादव के पुत्र होरिल यादव तथा दयालपुर गांव निवासी महावीर यादव के पुत्र उत्तम यादव शामिल हैं। न्यायालय के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर, एसआई विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...