बांका, अगस्त 15 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बांका जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, सभी थानों की पुलिस अलर्टमुख्य समारोह मुख्य समारोह शहर के आरएमके मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह के बाद समाहरणालय परिसर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, पुलिस केंद्र, नगर परिषद कार्यालय और सिविल सर्जन कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों मे...