बांका, अक्टूबर 30 -- Banka News: साफ बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के आरएमके इंटर स्कूल मैदान पर चल रही बिहार राज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों के दमदार स्मैश, किल और शानदार डिफेंस ने खेलप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान नेट के ऊपर से आती गेंद पर आक्रामक प्रहार और विपक्षी खिलाड़ियों के बेहतरीन बचाव ने मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। वहीं कोर्ट पर हर अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इसी बीच शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों की तालियों और उत्साह से पूरा मैदान गूंजता रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी आयु वर्गों के लीग मुकाबले संपन्न हो गए। इसके साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर भी साफ हो गई है। अब शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीम...