Banka News: स्कूल-कॉलेजों के आसपास पुलिस दीदी की बढ़ी निगरानी, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान
बांका, सितम्बर 22 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। हाल में महिलाओं और नाबालिगों के साथ प्रदेश में बढ़ रहे दुर्व्यवहार के मामलों को ध्यान में रखते हुए छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बांका पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
सुरक्षा अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, छात्रावास समेत अन्य शैक्षणिक परिसरों के आसपास नियमित गश्ती और कड़ी निगरानी की जा रही है।
विशेष सतर्कता पुलिस की ओर से बताया गया कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। टीम द्वारा नियमित रूप से संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है, ताकि छात्राओं और महिलाओं को किसी प्रकार की असुरक्षा या परेशानी का सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.