Banka News: स्कूली बच्चों को जैविक खेती के महत्व से कराया अवगत
बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के मध्य विद्यालय भरको में सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण विकास निधि एवं आईओसीएल के सौजन्य से बच्चों को जैविक खेती के लिए पोषण वाटिका की उपयोगिता को बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया दिवाकर झा ने फीता काट कर किया जबकि अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य संजय चौधरी ने की। इस मौके पर आईओसीएल एवं आरजीएनवी के सदस्य सुमन कुमार, राजेश कुमार सिंह, प्रभाष सिंह एवं शिवम कुमार ने बच्चों को पोषण वाटिका के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जिले के तीस स्कूलों को पोषण वाटिका के लिए चिन्हित किया गया है जिसमें अमरपुर एवं बांका में 10-10, शंभूगंज में 8 एवं फुल्लीडुमर में दो स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में पोषण वाटिका लगा कर उसे ऑर्गेनिक सब्जी एवं फल की उपज की जाएगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.