बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी टोला भीखनपुर में गुरुवार की रात में सौतेले भाईयों ने अपने पांच वर्षीय मासूम भाई तथा उसकी मां को बुरी तरह पीट दिया। घायल महिला अनीता देवी ने बताया कि उनकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व उत्तरी टोला भीखनपुर के मंगल तांती के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ अपने मायके गोड्डा में रह रही थी। गुरुवार को वह पति एवं पुत्र पुत्र आयुष कुमार के साथ अपने घर आई थी। गुरुवार को उनके पति की पहली पत्नी के पुत्र कुंदन कुमार, देवेंद्र कुमार एवं विशाल कुमार बिना किसी वजह के उन लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पांच वर्षीय बच्चे की पिटाई, गंभीर हालत में रेफर उन्होंने गाली देने का कारण पूछा तथा गाली देने से मना किया तो तीनों ने उन्हें त...