Banka News: सैजपुर में ओढ़नी नदी पर पुल निर्माण से दुधारी मार्ग पर बढ़ा भारी वाहनों का दबाव, सैकड़ों गड्ढों ने बढ़ाई परेशानी
बांका, अगस्त 12 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग के सैजपुर में ओढ़नी नदी पर चल रहे पुल निर्माण का असर अब बांका-दुधारी मुख्य मार्ग पर साफ दिखाई देने लगा है। निर्माण कार्य के कारण भारी वाहनों का दबाव इस मार्ग पर काफी बढ़ गया है।लगातार गुजर रहे ट्रक, हाइवा और अन्य भारी वाहनों के कारण सड़क की हालत तेजी से बिगड़ रही है। आलम यह है कि, बांका-दुधारी मुख्य मार्ग पर जगह-जगह छोटे-बड़े सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों के बीच से वाहनों को निकालना चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़क की इस बदहाली के कारण इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को फिलहाल भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन चालक कई बार अचानक सड़क के दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.