Banka News: सेविका-सहायिका की मांगों को लेकर चान्दन में संघ का धरना-प्रदर्शन
बांका, अगस्त 26 -- Banka News: चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सेविका-सहायिकाओं की बैठक सह एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष प्रतीमा कुमारी ने की। इस दौरान सेविका-सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सरकार एवं विभाग से शीघ्र सकारात्मक पहल की मांग की गई। संघ की ओर से निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं, इंदिरा भवन, रामचरित सिंह पथ, पटना को भेजे गए पत्र में सेविका-सहायिकाओं के मानदेय सहित अन्य सुविधाओं में वृद्धि की मांग की गई है। संघ का कहना है कि बिहार में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को मिलने वाला मानदेय अन्य राज्यों की तुलना में कम है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.