Banka News: सेवा संकल्प कायाकल्प के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, इनारावरण का हुआ जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण
बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता आमजनों को स्वच्छ एवं बेहतर स्वास्थ्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'सेवा संकल्प कायाकल्प' अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, इनारावरण में व्यापक स्तर पर मरम्मती, रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य संपन्न कराया गया है। इस पहल से स्वास्थ्य केंद्र अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आ रहा है। कायाकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र के आंतरिक एवं बाहरी परिसर के साथ-साथ संपूर्ण चारदीवारी का नए सिरे से रंग-रोगन किया गया है। इसके साथ ही भवन के क्षतिग्रस्त हिस्सों की आवश्यक मरम्मती कराई गई है और पूरे परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के मरीजों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को इलाज के दौरान एक स्वच्छ, सुरक्षित और सकारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.