बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता आमजनों को स्वच्छ एवं बेहतर स्वास्थ्य वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'सेवा संकल्प कायाकल्प' अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, इनारावरण में व्यापक स्तर पर मरम्मती, रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य संपन्न कराया गया है। इस पहल से स्वास्थ्य केंद्र अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आ रहा है। कायाकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र के आंतरिक एवं बाहरी परिसर के साथ-साथ संपूर्ण चारदीवारी का नए सिरे से रंग-रोगन किया गया है। इसके साथ ही भवन के क्षतिग्रस्त हिस्सों की आवश्यक मरम्मती कराई गई है और पूरे परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई है। स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के मरीजों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को इलाज के दौरान एक स्वच्छ, सुरक्षित और सकारा...