बांका, अक्टूबर 23 -- बांका में अभियान के कार्यों की समीक्षा Banka News: बांका, एक संवाददाता। 'सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान' की समीक्षा बैठक विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें जिला पदाधिकारी, बाँका एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारियों को अभियान के तहत स्वीकृत कार्यों का नियमित अनुश्रवण करते हुए उन्हें 30 नवंबर तक गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी, बाँका की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिह्नित 83 भवनहीन विद्यालयों में से 32 के लिए भूम...