बांका, सितम्बर 6 -- Banka News: बांका एक संवाददाता भारतीय जनता पार्टी जिला बांका कार्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से लेकर देश तक लगातार 25 वर्षों की अपनी राजनीतिक यात्रा में सेवा और विकास को प्राथमिकता दी है। गुजरात के विकास मॉडल की तरह देश को भी सभी क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल, सुग्रीव दास, अजय कुमार दास, महेश गुप्ता, उपेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजकिशोर यादव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। यह भी पढ़ें- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष हीरालाल मंडल ने की, जबकि म...