बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को शाम तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन ओढ़नी डैम ओपी क्षेत्र के कुशीदोल गांव के सात परिवारों के लिए यही मौसम आफत बन गया। तेज हवा के झोंकों से इन परिवारों के घरों की छप्पर टूट गई और घर क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक सिर से छत का सहारा छिन जाने से प्रभावित परिवारों के सामने बारिश से बचने की समस्या खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में बारिश से गिरे घर व पेड़परिवारों की सहायता की आवश्यकता पीड़ित परिवारों ने शनिवार को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर तत्काल प्लास्टिक उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार दो दिन से जारी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार को करीब चार बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ ही...