Banka News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 20 विद्यालयों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बांका, नवम्बर 1 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), 2012 के तहत चलाए जा रहे सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शनिवार को जिले के 20 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की ओर से जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से तीन विद्यालयों में पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शहर के एसकेपी विद्यालय, नयाटोला बांका, मुखाराम डोकानिया उच्च विद्यालय तथा सार्वजनिक उच्च विद्यालय, सर्वोदय नगर में आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को बाल शोषण, यौन उत्पीड़न और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला विधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.