Banka News: सुबह रिमझिम बारिश, दोपहर में तेज धूप, मौसम की दोहरी मार से उमस बढ़ी, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
बांका, जुलाई 14 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में मंगलवार को मौसम ने लोगों को दिनभर उलझन में रखा। सुबह हल्की रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई, जिससे उमस काफी बढ़ गई। गर्मी और नमी के कारण लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों, कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। वहीं बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, गले में संक्रमण और डायरिया के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि, मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.