Banka News: सुखनियां पुल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का एसडीएम ने किया निरीक्षण, जल्द निर्माण का निर्देश
बांका, अगस्त 20 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। सुखनियां पुल से नयागांव जाने वाली ग्रामीण सड़क के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम राज कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया।
स्थल निरीक्षण उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि सुखनियां पुल से होकर आसपास के कई गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क क्षतिग्रस्त रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सड़क का निर्माण पहले से अधिक मजबूत और टिकाऊ तरीके से कराने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.