Banka News: सीओ ने भरको पुराना पोखर छठ घाट का किया निरीक्षण
बांका, नवम्बर 10 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सीओ आकाशदीप सिन्हा ने मंगलवार की शाम में भरको पुराना पोखर छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं व्रतियों के आवागमन के रास्ते का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि अर्घ्य के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय रहते सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त कर लिए जाएं। खास कर गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा संकेत लगाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा का रखें ख्याल उन्होंने कहा कि गहरे घाटों को खतरनाक घाट घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.