बांका, सितम्बर 10 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीते बुधवार को विशेष सतर्कता इकाई द्वारा अंचलाधिकारी रविकांत कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद गुरुवार को कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। गिरफ्तारी के बाद विशेष सतर्कता इकाई की टीम सीओ को अपने साथ पटना ले गई। यह भी पढ़ें- 20 हजार रुपये रिश्वत लेते चान्दन के सीओ रविकांत कुमार को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तारगिरफ्तारी का असर गुरुवार को अंचल कार्यालय स्थित सीओ के कार्यालय में ताला लटका मिला। हालांकि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा फरियादियों की आवाजाही काफी कम रही। सीओ की गिरफ्तारी की खबर के बाद चान्दन बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोगों ने ...