बांका, सितम्बर 25 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में जाम में फंसे एक स्विफ्ट डिजायर कार से कटोरिया उत्पाद विभाग की टीम ने 186 लीटर अवैध बीयर और 36 लीटर विदेशी शराब जब्त कर लिया। टीम ने कार छोड़कर भाग रहे मुंगेर जिला अंतर्गत संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुपौर जमुआ के विशाल कुमार और रविशंकर कुमार को बाजार में खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। मद्य निषेध उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग को देवघर से मुंगेर ले जाए जा रहे शराब के बड़े खेप की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एएसआई सीतेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने कार का पीछा किया। लेकिन कार भागता रहा और अंत में साहबगंज बाजार में जाम में फंस गया। इसके बाद कार से निकल कर दोनों तस्कर बाजार में ही भागने लगे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद ...