Banka News: सावन से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा विभाग, पर्याप्त स्टॉक के बावजूद फॉल्ट से बढ़ती है परेशानी
बांका, जुलाई 14 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। सावन माह और श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच बिजली विभाग जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रहा है। वर्तमान में बांका जिले के शहरी क्षेत्रों में औसतन 20 से 22 घंटे तथा ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। विभाग का दावा है कि जिले को ग्रिड से आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त बिजली मिल रही है और आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद बारिश, आंधी और तकनीकी फॉल्ट के दौरान कई क्षेत्रों में बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाराहाट, बौंसी, बांका, ककवारा समेत जिले के विभिन्न फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि सामान्य दिनों में बिजली व्यवस्था संतोषजनक रहती है, लेकिन खराब मौसम में फॉल्ट आने पर कई बार बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.