Banka News: सावन मेला को लेकर एसपी ने भलजोर बॉर्डर का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश
बांका, अगस्त 2 -- Banka News: बौंसी। निज संवाददाता श्रावणी मेले को लेकर शनिवार को एसपी अमितेश कुमार ने बौंसी थाना क्षेत्र के भलजोर अंतरराज्यीय बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वाहन जांच अभियान तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बॉर्डर से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मेले के दौरान कांवरियों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया, ताकि किसी प्रकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.