Banka News: सावन पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बांका, अगस्त 29 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| सावन महीने की पूर्णिमा पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कांवरियों की भीड़ करीब तीन बजे सुबह से ही उमड़ने लगी। मंदिर में बने बैरिकेडिंग की वजह से श्रद्धालु कतार में खड़े होने लगे, मंदिर का पट खुलने तक कतार मंदिर परिसर के बाहर तक पहुंच गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की कतार लंबी होती चली गई। पूरे दिन मंदिर में कांवरियों की भीड़ लगी रही। मंदिर न्यास समिति एवं पुलिस की कड़ी व्यवस्था के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Banka News: पूरी रात सड़कों पर गूंजता रहा बोल बम का नारा, मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष दुर्गा कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष सूर्यदेव सिंह ने बताया कि पूर्णिमा के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.