Banka News: सावन पूर्णिमा पर पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर में उमड़ी भीड़
बांका, अगस्त 29 -- Banka News: धोरैया(बांका)संवाद सूत्र सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के सुप्रसिद्ध धनकुंड नाथ, बाबा भूमफोड़ नाथ सहित आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में पुजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिला-पुरुष और युवती श्रद्धालु पूजा-अर्चना तथा जलार्पण के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और बेलपत्र, फूल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।सावन पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। शुक्रवार सुबह शिवालयों के पट खुलते ही शिवभक्त दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- Banka News: सावन पूर्णिमा को लेकर मंदिरों में उमड़ी श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.