बांका, अगस्त 29 -- Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि सावन पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ शुक्रवार को उमड़ पड़ी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर का माहौल गुंजायमान रहा। पंजवारा से सटे सीमावर्ती झारखंड के कष्टहरनाथ मंदिर,पैर पहाड़ी स्थित शिवपुरी मंदिर, पंजवारा स्थित गढ़ीनाथ मंदिर,भूमफोड़नाथ महादेव, संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर स्थित महादेव मंदिर,उल्टा महादेव आदि शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावे लोगों ने देवघर एवं बासुकीनाथ धाम जाकर भी सावन पूर्णिमा के मौके पर पूजा-पाठ किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध,फल फूल,बेलपत्र,घी,दही,धतूरा आदि अर्पित कर भगवान भोले की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Banka News: रक्षाबंधन पर बहनों ने...