बांका, अगस्त 10 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में महादेव के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर शिवलिंग पर जलार्पण किया और बेलपत्र, फूल, फल सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। साथ ही सावन के दूसरी सोमवारी को लेकर शिवालयों में विशेष तैयारी की गई थी। जहां अहले सुबह से ही मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना शुरू हो गई। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल, दूध और अन्य पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे। मौक़े पर कई श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-शांति और निरोगी जीवन की कामना की।जबकि महिलाओं और ...