Banka News: सावन की रिमझिम फुहार के बीच मौसम रहा सुहाना, जारी रहा धूप छांव का खेल
बांका, अगस्त 19 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। सावन के महीने में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। बीच-बीच में हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। जबकि तापमान में गिरावट और हवा चलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से भी काफी राहत मिली। वहीं बारिश के बाद खेतों में नमी बढ़ने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही तापमान में गिरावट के कारण दिनभर मौसम में नमी बनी रही। इस दौरान जिले में आर्द्रता 91 प्रतिशत तक पहुंच गई। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण मौसम का असर और सुहाना रहा। वहीं रिमझिम फुहार से ग्रामीण क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.