बांका, अगस्त 10 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सोमवार सुबह से ही जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। जेठोरनाथ एवं नाथ शिव मंदिर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन भी सक्रिय रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई तथा श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से पूजा कराने की व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : जेठौर मंदिर में उमड़ा आस्था का स...