बांका, नवम्बर 22 -- Banka News: बांका,एक संवाददाता। शनिवार को बांका व्यवहार न्यायालय के सभागार में प्रधान जिला जज सत्यभूषण आर्य ने डीएलएसए सचिव सपना रानी संग एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए इसे अधिक से अधिक सफल बनाने के लिए सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ ही कोर्ट कर्मियों और न्यायिक पदाधिकारी के साथ साथ आमजनों से भी अपील की है। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि जो भी जहां भी रहे ,वहीं आगामी लोक अदालत की चर्चा करें ताकि जिनके भी सुलहनीय वाद लंबित हैं,वो अपने पक्षकारों की सहमति से वादों का निस्तारण कराने हेतु उक्त तारीख को लोक अदालत में पहुँचे और किसी भी विभाग जैसे बैंक ऋण,बिजली बिल, ट्रैफिक चालान,वन विभाग,नाप तौल विभाग आ...