बांका, अगस्त 13 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर बांका एसपी अमितेश कुमार ने गुरुवार को बांका साइबर थाना का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: एसपी ने किया पुरनहिया थाने का निरीक्षणएसपी का निरीक्षण इस दौरान उन्होंने साइबर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष (साइबर) सहित साइबर थाना के सभी पदाधिकारी और अन्य कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने लंबित साइबर अपराध के मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की वर्तमान स्थिति,अनुसंधान में हुई प्रगति और लंबित कार्रवाई की जानकारी ली।निर्देश और कार्रवाई एसपी ने निर...