Banka News: साइबर ठगी के शिकार अकबर को वापस मिले 10 हजार रुपये
बांका, अगस्त 25 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता साइबर थाना बांका की पहल से साइबर ठगी के शिकार अकबर कुमार को राहत मिली है। फ्रॉड लिंक के माध्यम से उनके बैंक खाते से कटे 10 हजार रुपये पुलिस की मदद से सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। साइबर थाना की टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की राशि को अकबर कुमार के बैंक खाते में रिफंड कराया। बांका पुलिस ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराने के बजाय तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.