Banka News: सलाखों के साये में सद्भाव की सूर्योपासना, बांका मंडल कारा में पांच बंदी कर रहे छठ
बांका, नवम्बर 13 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ सामाजिक समरसता, श्रद्धा और अटूट वश्विास का प्रतीक है। जिससे घर-परिवार से दूर, सलाखों के पीछे कैद में जिंदगी, फिर भी छठ की आस्था का उजास कम नहीं हुआ है। इस पर्व की आस्था का रंग बांका मंडल कारा में भी देखने को मिलेगा। यहां सलाखों के पीछे रहकर भी पांच बंदी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ महापर्व मनाएंगे। इनमें तीन महिला और दो पुरुष बंदी शामिल हैं। जेल की चारदीवारी के भीतर छठ पर्व मनाने की यह परंपरा सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का संदेश देती है। बंदियों के लिए छठ व्रत रखना केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुष्टि और ईश्वर के प्रति वश्विास प्रकट करने का माध्यम भी है। व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.