बांका, सितम्बर 25 -- Banka News: बांका, निज प्रतिनिधि। सनातन धर्म में अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण और फलदायी माना जाता है। इस वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 25 सितम्बर शुक्रवार को पड़ रही है। यह दिन भगवान विष्णु के अनिरुद्ध रूप की पूजा और उनके अनंत रूपों के स्मरण को समर्पित है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अनंत चतुर्दशी को लेकर शहर में सजीं धागा गूंथने की दुकानेंमहत्वपूर्ण दिन वर्ष 2026 की अनंत चतुर्दशी कई दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है। इस बार शुक्रवार का दिन होने के कारण माता लक्ष्मी और भगवान श्री हरि विष्णु की संयुक्त कृपा का दुर्लभ संयोग बन रहा है। शहर के विजयनगर निवासी पंडित मनमोहन ठाकुर ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शुभ रवि योग का अद्भुत मेल हो रहा है। इन योगों में की गई पूजा, व...