बांका, सितम्बर 4 -- Banka News: चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि सुईया सरस्वती विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। भगवान श्रीकृष्ण के रूप में आर्यन कुमार एवं तक्ष कुमार तथा राधा के रूप में श्रीनिका कुमारी ने आकर्षक वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में उपस्थित अभिभावकों, आचार्यों एवं अन्य लोगों को भाव-विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- राधा-कृष...