Banka News: सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी कटाव मामले में जदयू प्रदेश महासचिव पर पुलिस का शिकंजा
बांका, अगस्त 27 -- Banka News: बांका। वरीय संवाददाता बांका के ओढ़नी डैम ओपी क्षेत्र के मौजा मोथाबाड़ी में सरकारी भूमि से बिना अनुमति मिट्टी के अवैध उत्खनन के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में जदयू के प्रदेश महासचिव एवं प्रिंस कंस्ट्रक्शन के संवेदक ओंकार यादव समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार सशस्त्र पुलिस-10 के वाहिनी मुख्यालय के निर्माण के लिए राजस्व विभाग द्वारा मौजा मोथाबाड़ी में सरकारी भूमि आवंटित की गई थी। उक्त भूमि से अज्ञात लोगों द्वारा बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन कर लिया गया था। इस संबंध में ओढ़नी डैम ओपी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.