बांका, जुलाई 17 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के आगाज में अब महज 12 दिन शेष रह गए हैं। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले मेले को लेकर बांका जिले से गुजरने वाले लगभग 56 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड स्तर तक लगातार समीक्षा बैठकें और निरीक्षण किए जा रहे हैं। अधिकांश विभागों के कार्य तेजी से चल रहे हैं, लेकिन कई व्यवस्थाओं को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। ऐसे में कम समय में सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का कार्य तेजप्रशासन की तैयारी जिला मुख्यालय में लगातार विभागवार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। डीएम ने संबं...