बांका, सितम्बर 27 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर बाजार स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय समता परिसर में करीब एक वर्ष पूर्व पीएचईडी द्वारा कराया गया असफल बोरवेल अब स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया है। बारिश के बाद बोरवेल के आसपास अचानक धसान गिरने से यहां करीब 12 फीट गोल और 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। चारों ओर से लगातार मिट्टी धंसने के कारण गड्ढे का आकार बढ़ता जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर खेसर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने विद्यालय परिसर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Banka News: बाढ़ में तीसरी बार टूटा बहोरना पुल का डायवर्सन, आवागमन ठपविद्यालय में सुरक्षा की आवश्यकता गहरा गड्ढा बनने से विद्यालय में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों एवं आसपास के लोगों के लिए हादसे...