बांका, अगस्त 30 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता शनिवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक, अग्रणी प्रबंधक एवं प्रभारी पदाधिकारी, नीलाम पत्र शाखा ने भाग लिया। बैठक के दौरान यह मुख्य मुद्दा सामने आया कि कई मामलों का निष्पादन बैंक स्तर पर तो कर दिया गया है, परंतु बैंकों द्वारा तलवाना एवं न्यायालय शुल्क जमा नहीं किए जाने के कारण नीलाम पत्र पदाधिकारियों के रिकॉर्ड में ये मामले अब भी लंबित प्रदर्शित हो रहे हैं। इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी बैंक अविलंब बैंक स्तर पर निष्पादित वादों में बकाया तलवाना एवं न्यायालय शुल्क जमा करें, ताकि नीलाम पत्र पदाधिकारी के न्यायालय द्वारा मामलों को आधिकारिक रूप से स...