Banka News: सदर अस्पताल में डेढ़ साल से बंद टाइफाइड जांच, थायराइड व यूरीन टेस्ट भी ठप
बांका, जुलाई 10 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बरसात के मौसम में टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन बांका सदर अस्पताल में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से टाइफाइड (विडाल टेस्ट) की जांच सुविधा बंद है। इतना ही नहीं, थायराइड और साधारण यूरीन जांच भी लंबे समय से नहीं हो रही है। इसका सबसे अधिक असर उन मरीजों पर पड़ रहा है,जो आर्थिक तंगी के कारण सरकारी अस्पताल का रुख करते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं का दुष्परिणाम सदर अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 600 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि इमरजेंसी में करीब 200 मरीज आते हैं। ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को आवश्यक जांच के लिए निजी पैथोलॉजी में अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे इलाज महंगा होने के साथ समय पर उपचार भी प्रभावित हो रहा है। बरसात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.