बांका, जुलाई 14 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के महादेवपुर कसबा पथ पर धर्मराय गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरगामा पंचायत के अठमाहा गांव निवासी एवं प्रमुख अंडा व्यवसायी इंद्रजीत सिंह एवं गांव के ही दिवाकर सिंह स्कूटी से अपने गांव से अमरपुर बाजार आ रहे थे। धर्मराय गांव के समीप पहुंचते ही सड़क पर पसरे कीचड़ में उनकी गाड़ी फंसकर पलट गई जिसमें दोनों जख्मी हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी तथा उन दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया। डॉक्टर ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...