Banka News: सड़क हादसे में जख्मी युवक की ईलाज के दौरान मौत
बांका, सितम्बर 7 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जमदाहा ओपी क्षेत्र के धमनाजोर पुल के समीप शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से ज़ख्मी बाईक चालक रोहित यादव (34) की रविवार को ईलाज के दौरान मौत हो गई। देवघर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत होने की खबर मिलते ही रंगापथार गांव स्थित उसके घर में मातम पसर गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, जमदाहा ओपी क्षेत्र के रंगापथार निवासी मंगर यादव का पुत्र रोहित यादव शुक्रवार को बाईक से बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धमनाजोर पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.