Banka News: सड़क सुरक्षा पर बांका पुलिस का बड़ा एक्शन, 46 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द
बांका, नवम्बर 27 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए बांका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में दोषी पाए गए 46 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 27 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। कार्रवाई की जद में बांका के अलावा बिहार के दूसरे जिलों, झारखंड और पश्चिम बंगाल के वाहन चालक भी आए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के पीछे यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क दुर्घटनाओं में वाहन चालकों की लापरवाही को प्रमुख वजह बताया गया है। यातायात थाना बांका की ओर से सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.