बांका, अक्टूबर 13 -- अमरपुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के इंग्लिश मोड़ शंभूगंज पथ पर इंग्लिश गांव के समीप मंगलवार की सुबह स्कूटी एवं बाइक की टक्कर में स्कूटी चालक गिर पड़े तथा बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक शोभानपुर गांव के महेंद्र कापरी (65) थे। जबकि इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक भी शोभानपुर गांव का ही रहने वाला है। घायल युवक को अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शोभानपुर गांव के महेंद्र कापरी मंगलवार की सुबह अपनी स्कूटी से इंग्लिश मोड़ जा रहे थे। जबकि गांव का ही युवक बादल कुमार कोचिंग सेंटर में पढ़ने इंग्लिश मोड़ जा रहा था। बादल ने उनसे लिफ्ट मांगी। फिर दोनों एक साथ स्कूटी से जा...