Banka News: सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक जख्मी
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। राधानगर-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में कटोरिया थाना क्षेत्र के तरगच्छा पंचायत के मोचनावरण गांव के लालमोहन राय का पुत्र लक्ष्मण राय (35) एवं उमेश राय का पुत्र योगेंद्र राय (25) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाईक द्वारा घर से कटोरिया बाजार आ रहे थे। इसी दौरान राधानगर के पास तेज रफ्तार के कारण बाईक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी दोनों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.