Banka News: सड़क दुर्घटना में बाईक चालक युवक जख्मी
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में एक बाईक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी रूपेश सोरेन का पुत्र बिनोद सोरेन (22) बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक कटोरिया बाजार से बाईक द्वारा वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान राजवाड़ा के पास तेज रफ्तार के कारण असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर शैलजानंद शुक्ला द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक जख्मी यह भी पढ़ें- Banka News: सड़क दुर्घटना में बाईक सवार दो युवक जख्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.